Homeबिहारसमकालीन अभियान में हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास सहित...

समकालीन अभियान में हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास सहित 10 अभियुक्त गिरफ्तार

-

देश वाणी – विवेक शर्मा 

हरसिद्धि थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, शराब कारोबार तथा विभिन्न वारंट मामलों में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।

पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में हरसिद्धि थाना  के अभियुक्त टेसू महतो उर्फ किशोर महतो, पिता देवलाल महतो, निवासी रानी छपरा थाना हरसिद्धि को गिरफ्तार किया गया।

वहीं शराब कारोबार से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हरसिद्धि थाना  वांछित अभियुक्त हरेंद्र साह, निवासी सरैया पैठानपट्टी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कांड  अभियुक्त अरुण कुमार, निवासी भादा  के अभियुक्त मोहन बिंद, निवासी चड़रहिया थाना हरसिद्धि को भी पुलिस ने दबोच लिया।

इसके साथ ही कुर्की वारंट के मामले में चम्पा देवी एवं भगवतीया देवी, दोनों निवासी गुड्डूपुर थाना हरसिद्धि को गिरफ्तार किया गया।

एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत सुरेश साह, विश्वनाथ साह, शिला देवी तथा अहमद मियां को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें सुरेश साह, विश्वनाथ साह एवं शिला देवी मठ लोहियार गांव के निवासी हैं, जबकि अहमद मियां मानिकपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts