HomeUncategorizedऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में मोतिहारी के प्रखर झा ने हासिल की...

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में मोतिहारी के प्रखर झा ने हासिल की सफलता

मोतिहारी ।
मोतिहारी निवासी प्रखर झा, पिता राज कुमार झा, ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रखर ने अपनी बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के विधि संकाय से पूरी की है, जो देश के प्रतिष्ठित विधि शिक्षण संस्थानों में शामिल है।
वर्तमान में प्रखर झा देश की अग्रणी कॉरपोरेट लॉ फर्म Khaitan & Co. में इंटर्नशिप कर रहे हैं। कानून के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) देशभर के विधि स्नातकों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice) प्राप्त करने के पात्र हो जाते हैं, जिसके बाद वे देश की विभिन्न अदालतों में अधिवक्ता के रूप में विधिक प्रैक्टिस कर सकते हैं।
प्रखर झा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा निरंतर मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular