Homeबिहारबेतियाबेतिया में श्री हनुमान आराधना मंडल के 25वें अंतरराष्ट्रीय महा अधिवेशन का...

बेतिया में श्री हनुमान आराधना मंडल के 25वें अंतरराष्ट्रीय महा अधिवेशन का शुभारंभ

-

बेतिया।

श्री हनुमान आराधना मंडल, प्रयाग की जिला इकाई-2, पश्चिमी चंपारण के तत्वावधान में आयोजित 25वें अंतरराष्ट्रीय महा अधिवेशन एवं जिला इकाई-2 के तृतीय वार्षिकोत्सव का दो दिवसीय शुभारंभ शनिवार को नगर स्थित माया उत्सव भवन में हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का द्वादश पाठ तथा सुंदरकांड का पाठ कर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामानंद यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, जिला मानस व्यास रघुनाथ यादव, सचिव रामाशीष शर्मा सहित पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं नेपाल से आए श्री हनुमान आराधना मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीहनुमान की आराधना की तथा भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। दो दिवसीय महा अधिवेशन के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts