spot_img
Sunday, June 14, 2026
Homeबिहाररघुनाथपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह, समाज के 150 मेधावी छात्र-छात्राएँ सम्मानित

रघुनाथपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह, समाज के 150 मेधावी छात्र-छात्राएँ सम्मानित

-

Motihari | आशा कुमारी।

मोतिहारी। आदिवासी लोहार संघ के तत्वावधान में रविवार को रघुनाथपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोहार समाज के करीब 150 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।उद्घाटन जदयू के प्रदेश सचिव सह बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य राजकिशोर ठाकुर, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान सहायक राधाकांत ठाकुर, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजबिहारी शर्मा, भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शिवशंकर ठाकुर ने की, जबकि संचालन डॉ चंदेश्वर ठाकुर ने किया। राजकिशोर ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। समारोह में रामतपस्या शर्मा, सकलदेव शर्मा, कैलाश ठाकुर,अशर्फी ठाकुर, सीताराम ठाकुर, पारस ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं लोहार समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts