spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, टूटे खंभों के सहारे चल...

नरकटियागंज में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, टूटे खंभों के सहारे चल रही बिजली आपूर्ति; ग्रामीणों में हादसे का डर

-

Bettiah. [ रवि कुमार मिश्रा]

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड की राजपुर तुमकड़िया पंचायत अंतर्गत मठीया गांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। तेज आंधी के कारण गिरे विद्युत पोलों को बदलने के बजाय, विभाग ने उसी स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, जिससे गांव में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बीते सोमवार की शाम आई तेज आंधी में गांव के तीन बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे। इनमें से एक खंभा प्रदीप साह के घर के समीप, दूसरा रामबाबू सोनी के घर के पास और तीसरा खंभा छठ घाट के निकट गिरा था।

 ग्रामीणों ने बताया कि खंभे गिरने के बाद तार भी जमीन पर आ गए, जिनमें करंट दौड़ रहा है। ​ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद बिजली विभाग ने बिना नए खंभे लगाए या तार दुरुस्त किए, टूटे हुए खंभों के सहारे ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी। वार्ड सदस्य शानू मिश्रा, रामाधार ठाकुर, बलिंद्र शर्मा, बिनय कुमार और रामबाबू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विभाग के अधिकारी और अधीनस्थ कर्मियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। 

​ग्रामीणों का कहना है कि टूटे पोल और सड़क किनारे बिखरे तार किसी भी समय बड़ी अनहोनी को दावत दे सकते हैं, लेकिन विभाग इस ओर से पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने अविलंब नए पोल लगवाकर व्यवस्थित रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

 ​इस संबंध में साठी प्रशाखा के जेई राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आई तेज आंधी के कारण कई जगहों पर विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हुए थे। विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य लगातार किया जा रहा है। राजपुर मठीया गांव में गिरे पोलों की सूचना मिली है और वहां भी जल्द ही नए पोल लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts