Homeबिहारबेतियाबेतिया : कार की ठोकर से भैंस घायल, आक्रोशितों ने वाहन को...

बेतिया : कार की ठोकर से भैंस घायल, आक्रोशितों ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त, चालक व सवार फरार

-

Bettiah | प्रभात रंजन शुक्ल|

क्षतिग्रस्त लावारिस कार को साठी पुलिस ने किया जब्त; थानाध्यक्ष राजन कुमार ने कहा- वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा।

साठी। थाना क्षेत्र के हिच्छोपाल गांव एवं राजाराम हाइ  स्कूल के बीच सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त कार मिलने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने शनिवार शाम सूचना मिलने के बाद कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम एक कार से किसी भैंस को ठोकर लग गयी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं भैंस मालिक के परिजनों ने कार को घेर लिया।

आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी तथा कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख चालक एवं वाहन में सवार अन्य लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। सड़क किनारे लावारिस हालत में क्षतिग्रस्त कार पड़े होने की सूचना मिलने पर साठी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। 

थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि कार से एक भैंस को ठोकर लगी थी, जिसके बाद लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वाहन किसका है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

Bettiah | Sathi: Commotion after car hits buffalo, damaged vehicle recovered by police as driver flees

Slug URL

Bettiah- commotion-car-hits-buffalo-damaged-car-recovered-sathi police 

Tag Line

Bettiah updates, Sathi News, Bettiah Crime, SHO Rajan Kumar, Road Accident Buffalo, Damaged Car Recovered Bihar,

Related articles

Bihar

Latest posts