spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियाबगहा में 21.69 लाख की लागत से 1300 फीट लंबे नाले का...

बगहा में 21.69 लाख की लागत से 1300 फीट लंबे नाले का निर्माण कार्य शुरू

-

Bettiah | रविश मिश्र|

बगहा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित बबुई टोला मोहल्ला में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 21 लाख 69 हजार रुपये की लागत से 1300 फीट लंबे उच्च गुणवत्ता वाले नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार, अनिल सिंह के घर से तारकेश्वर प्रसाद के घर तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है।

नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे इस कार्य का उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव को समाप्त करना है। संवेदक ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से कराया जा रहा है। इस कार्य की निगरानी नगर परिषद के कनीय अभियंता ऋषिकेश कुमार द्वारा की जा रही है। स्थानीय निवासी मदन सिंह, कुंदन सिंह, शुभम सिंह आदि ने बताया कि समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात में सड़कों पर पानी जमा हो जाता था। नाला बनने से यह समस्या दूर होगी। कनीय अभियंता ऋषिकेश कुमार ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Bettiah | Bagaha: Construction of 1300 feet long drain starts at a cost of 21.69 lakhs to tackle waterlogging

Slug URL

Bettiah-construction-of-thirteen-hundred-feet-long-drain-begins-bagaha

Tag Line

Bettiah Updates, Bagaha News, Waterlogging Solution Bihar, Junior Engineer Rishikesh Kumar, Bagaha Municipal Council, West Champaran Development, 

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts