HomeBIHARमोतिहारीसांसद खेल महोत्सव के कैरम प्रतियोगिता में इरफान गनी ने जीते दो...

सांसद खेल महोत्सव के कैरम प्रतियोगिता में इरफान गनी ने जीते दो मेडल, हुआ भव्य सम्मान

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन और उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र रहा। इस गरिमामयी आयोजन में जिले के कुल 1,043 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिनमें जिला स्तर के 643 और प्रादेशिक-राष्ट्रीय स्तर के 400 मेडल विजेता शामिल रहे।

समारोह में शहर के वार्ड 14, खोदा नगर मोहल्ला निवासी नेसाद आजम के प्रतिभाशाली पुत्र इरफान गनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में दो मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से पूरे मोहल्ले और मोतिहारी शहर में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा उन्हें मोमेंटो व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इरफान गनी की इस सफलता ने मोतिहारी का मान बढ़ाया है।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी और विशिष्ट वक्ता सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले के युवाओं में खेल संस्कृति को नया आयाम मिल रहा है और यह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, बिहार मछुआ आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, विधायक कृष्णनंदन पासवान, श्यामबाबू यादव, सचिंद्र प्रसाद सिंह, डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular