HomeBIHARमोतिहारीछठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का हुआ वितरण

छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का हुआ वितरण

रक्सौल।अनिल कुमार। नदियों की रक्षा जीवन की रक्षा है । भारत नेपाल सीमा की जीवनदायिनी सरिसवा नदी आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए त्राहि त्राहि कर रही है । उसके लिए हम सबों को आगे आना होगा । उक्त बातें छठिया घाट,आश्रम रोड में आयोजित एक भव्य समारोह में सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो०(डा०) अनिल कुमार सिन्हा ने कही । उन्होंने रक्सौल में स्थापित हो रहे एस टी पी प्लांट पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार का पहला प्लांट है जो जन आंदोलन के फलस्वरूप लग रहा है । इसके लिए उन्होंने स्थानीय सांसद डा० संजय जायसवाल की प्रशंसा करते हुए हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से यह संभव हो सका है । जबकि पर्यावरण की रक्षा किसी भी राजनीतिक दल के लिए प्रमुख मुद्दा नहीं है ।प्रो० सिंहा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि एक तरफ़ जहाँ नेपाल सरकार ने नो मेंस लैंड पर गिराये जा रहे सैकड़ों टन कूड़े कचरे को गिराना बंद कर सुरम्य स्थान बना दिया है वहीं रक्सौल नगर परिषद अपने कचरे को सरिसवा नदी के तट पर गिरा रहा है ,नेपाल में हमारे आंदोलन का प्रभाव पड़ा । रक्सौल में भी रुक गया था और आज फिर गिराया जा रहा है जो कचरा पानी बढ़ने से प्रवाहित होकर गंगा में पहुँच जाता है ।क्या विडंबना है । एक तरफ़ एस टी पी प्लांट बैठ रहा है और दूसरी तरफ़ ये शर्मनाक हरकत ।आज़ भव्य समारोह में सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन और युवा सहयोग दल के तत्वाधान में महादीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया जिसमें 551 दीपों की माला तैयार की गई ।सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जन समूह ने हाथ में जलता हुआ दीपक लेकर संकल्प लिया कि नदी की रक्षा करेंगे तथा बिहार सरकार के अधिकारियों,विशेष कर नगरपरिषद से माँग की गई कि नदी के तट पर गिराये जा रहे कूड़े कचरे को शीघ्रातिशीघ्र रोका जाए । इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी और जिलापदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जायेगा ।समारोह की अध्यक्षता प्रो० (डा०) चंद्रमा सिंह ने की ।संचालन महासचिव प्रो० मनीष दूबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन युवा सहयोग दल के अध्यक्ष सिंघानिया साजन चौहान ने किया । संरक्षक संतोष छात्रवंशी ने प्रस्ताव लाया कि अगर कूड़ा करकट तट पर गिराना बंद नहीं हुआ तो धरना आयोजित किया जायेगा ।नदी के दुर्गंध से पूरा शहर त्रस्त हो रहा है । जहरीली नदी में महा व्रत छठ संपन्न होने जा रहा है । दुर्भाग्य है ।समारोह में 101 छठ व्रतियों को साड़ी,सूपली,नारियल और अगरबत्ती प्रदान किया गया । समारोह में राकेश कुशवाहा , गुड्डू सिंह, ई० जितेंद्र कुमार ,राजकिशोर राय भगत , जय नारायण तिवारी ,शैल देवी ,दुर्गेश साह ,प्रो०(डा०) किरण बाला ,ई० पल्लवी पुष्पम्,ई० अमित कुमार श्रीवास्तव ,ई० सुरभि सुमन ,ई० केशव आदित्व,डा० आशुतोष कुमार सिंह,डा०(ई०) अंशु कुमारी,रामजी प्रसाद,शीला देवी,मंजू देवी, मनोज श्रीवास्तव, प्रोo अनिल कुमार,मनोज शर्मा ,प्रो० नारद प्रसाद , प्रो० राजकिशोर सिंह,रजनीश प्रियदर्शी,जयप्रकाश गुप्ता,नीरज कुशवाहा,अरुण कुमार,हर्षित रनिया,समरजीत मिश्रा, मुकेश पटेल, विकेश कुमार, राज किशोर प्रजापति, अभिषेक कुमार, घनश्याम गुप्ता, सूरज पटेल, सतीश केसरी पुरुषोत्तम पटेल, मोo मुस्तफा, राजन जयसवाल,अनुराग कुमार ठाकुर, मनीष कुमार,पिंटू कुमार, भोला कुमार सिंह,अभिजीत पटेल, कृष्ण कुमार गुप्ता,अंकित मिश्रा, अमित यादव, अनुराग कुमार, रौशन मिश्रा, गौतम बनिया, रवि कुमार, रिशु चौधरी, अजीत मोदी, विकास कुमार,अर्जुन कुमार, कन्हैया कुमार झा, पप्पू यादव, ज्योतिष यादव, मनीष यादव, रितिक यादव,धीरज कुमार साह सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे ।

फोटो -छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का हुआ वितरण

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular