spot_img
Saturday, July 11, 2026
Homeबिहारहाईकोर्ट के आदेश से हरसिद्धि के पन्नापुर में सरकारी भूमि से हटाया...

हाईकोर्ट के आदेश से हरसिद्धि के पन्नापुर में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

-

आशा कुमारी/देशवाणी 
मोतिहारी।
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर मलाही टोला गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर  आम गैरमजरुआ भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। अभियान के दौरान चार अतिक्रमणकारियों के मकान ध्वस्त किए गए। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने पूरी सतर्कता और शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, मौजा जोगिया स्थित पानापुर मलाही टोला में आम गैरमजरुआ भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इस संबंध में दरोगा यादव द्वारा हाईकोर्ट में सीडब्ल्यूजेसी दायर की गयी थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश जारी किया था। उसी आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किरानी सहनी, धर्मेंद्र साहनी पिता-पन्नालाल साहनी, योगेंद्र सहनी पिता-स्वर्गीय मुंशी सहनी सुरेश सहनी तथा राजेंद्र सहनी द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने दो जेसीबी मशीनों की सहायता से मकान को ध्वस्त कर भूमि को खाली कराया। अभियान के दौरान योगेंद्र साहनी का पक्का मकान भी तोड़ा गया, जो सरकारी भूमि पर निर्मित पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों एवं प्रभावित परिवारों की महिलाओं ने विरोध जताया। गृह स्वामी के परिवार की महिलाओं ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। भारी विरोध की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अभियान का नेतृत्व हरसिद्धि सीओ अरविन्द कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले से करीब 200 पुलिसकर्मियों एवं महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा संग्रामपुर, केसरिया, सुगौली, मलाही तथा आसपास के कई थानों की पुलिस भी अभियान में शामिल रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान अरेराज डीएसपी रवि कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार मौजूद रहे। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक, पीएसआई प्रीतम कुमार, अंकित कुमार, शिखा कुमारी, नेहा वर्षा, अरविंद सिंह, शंभू मालाकार, सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। अभियान के बाद भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त घोषित कर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से इस भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से मामले का पटाक्षेप हो गया है।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts