HomeUncategorizedनगर निगम महापौर, उपमहापौर और सभी 46 पार्षदों का सामूहिक संकल्प, बाहरी...

नगर निगम महापौर, उपमहापौर और सभी 46 पार्षदों का सामूहिक संकल्प, बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और निर्माण कार्यों को रफ्तार देने के लिए नगर सरकार ने एक बड़ा और एकजुट फैसला लिया है। अब नगर निगम क्षेत्र में होने वाली सभी विकास और निर्माण योजनाएं महापौर, उपमहापौर एवं सभी 46 वार्ड पार्षदों की सीधी देखरेख और निगरानी में पूरी की जाएंगी।

एक साझा बैठक में महापौर, उपमहापौर सहित सभी 46 पार्षदों ने एक स्वर में यह निर्णय लिया कि शहर में बड़े पैमाने पर शुरू होने जा रही विकास योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने साफ किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर तेज गति से पूरा कराया जाएगा।

बैठक में पार्षदों और नगर प्रशासन के शीर्ष नेतृत्व ने बाहरी हस्तक्षेप को लेकर कड़ा रुख अपनाया। सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर फैसला लिया कि नगर निगम के विकास कार्यों में किसी भी तरह की बाहरी दखलंदाजी या अनुचित हस्तक्षेप को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं से भी ऐसी कोई कोशिश होती है, तो सभी जनप्रतिनिधि मिलकर सामूहिक रूप से इसका कड़ा विरोध करेंगे और ऐसी ताकतों को नाकाम करेंगे। मोतिहारी का संपूर्ण और संतुलित विकास ही महापौर, उपमहापौर एवं सभी 46 निगम पार्षदों का एकमात्र साझा लक्ष्य है। जानकारी उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular