spot_img
Sunday, June 14, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की...

बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव को जलाया, दोनों गिरफ्तार

-

Bettiah | हृदयानंद|

बेतिया। मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी भाई ने अपनी मां के साथ मिलकर सगे भाई शैलेश तिवारी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बाइक पर ले जाकर श्मशान घाट में जला दिया। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर मृतक की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष और शव ढोने में प्रयुक्त बाइक भी ज़ब्त कर ली है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, शनिवार की रात डायल 112 के माध्यम से मनुआपुल पुलिस को सूचना मिली कि खैरटिया निवासी शैलेश तिवारी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जब पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची, तो घर खुला था और सभी सदस्य फरार थे। संदेह होने पर जब मृतक के भाई सोनू तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका मोबाइल बंद मिला। 

इस संबंध में मृतक की सास के लिखित आवेदन पर मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार और कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार शामिल थे।

विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मुख्य आरोपित व मृतक के भाई सोनू तिवारी को मझौलिया थाना के चैलाभार गांव से तथा मां नंदवनी देवी को छावनी स्थित प्रजापति हॉल्ट से गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में आरोपित सोनू तिवारी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सहयोगियों के साथ मिलकर शव को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से ले जाकर शांति माई स्थित श्मशान घाट पर जला दिया है। 

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष बरामद किए। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Bettiah: Man kills brother with mother’s help, burns body to erase evidence; both accused arrested within 24 hours

Slug URL

Bettiah man-kills-brother-with-mother-help-burns-body

Tag Line

Bettiah News, Manauapul Murder Case, West Champaran Crime, SP Bettiah Action, FSL Team Investigation Bihar, man killed brother, with help of Mother,

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts