HomeUncategorizedबेतिया : लापरवाही बरतने के आरोप में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी निलंबित

बेतिया : लापरवाही बरतने के आरोप में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी निलंबित

Bettiah| अवघेश शर्मा|

बेतिया । पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आयी एक शिकायत के आलोक में बड़ी कार्रवाई की गयी है। एक नाबालिग लड़की के अपहरण से संबंधित मामले में अपेक्षित तत्परता न दिखाने और अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं करने के आरोप में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुधा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कदम उठाया गया है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों, महिलाओं एवं संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा उदासीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रत्येक थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता का दायित्व है कि ऐसे मामलों में त्वरित प्राथमिकी, प्रभावी अनुसंधान और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कानून के अनुरूप निष्पक्ष, संवेदनशील एवं सक्रिय पुलिसिंग अपनाएं।

कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Bettiah| Purushottampur SHO Sudha Kumari suspended for negligence in minor girl kidnapping case

Slug URL

Bettiah purushottampur-sho-sudha-kumari-suspended-for-negligence

Tag Line

Bettiah News, Purushottampur Police Station, SHO Suspended Bihar, Bettiah SP Action, Women Safety Bihar,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular