HomeBIHARबेतियालौरिया में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 90% मतदान, 90 में...

लौरिया में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 90% मतदान, 90 में से 81 मतदाताओं ने डाले वोट

डीएम तरनजीत सिंह और एसपी कुमार गौतम ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड में शुक्रवार को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर कुल 90 पंजीकृत मतदाताओं में से 81 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां कुल 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटों में सुबह 10 बजे तक 31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद मतदाताओं की भागीदारी बढ़ती गई और दोपहर 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत 67 पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक 83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, शाम चार बजे तक मतदान का आंकड़ा 90 प्रतिशत पर पहुंच गया। कुल 90 मतदाताओं में से 81 के मतदान करने से चुनाव में अच्छी भागीदारी देखने को मिली। जिसमे 69 पुरुषो और 12 महिलाओ ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के दौरान जिलाधिकारी तरनजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, एएसपी प्रसन्ना कुमार एमवी और जोनल मजिस्ट्रेट मासूम अंसारी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा कर्मी पूरे समय सतर्क रहे, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

मतदान समाप्त होने के बाद सभी बैलेट पेपर को प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मतगणना केंद्र छपरा भेज दिया गया। मतदान से लेकर बैलेट पेपर भेजने तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत पूरी की गई।

लौरिया में 90 प्रतिशत मतदान दर्ज होने के साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular