HomeBIHARबेतियासारण शिक्षक चुनाव में जनसुराज की जीत का दावा, राजू पांडेय ने...

सारण शिक्षक चुनाव में जनसुराज की जीत का दावा, राजू पांडेय ने अफाक अहमद पर जताया भरोसा

लौरिया। जनसुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजू पांडेय ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी अफाक अहमद की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बीच अफाक अहमद को लेकर सकारात्मक माहौल है। उन्हें उम्मीद है कि चुनाव में शिक्षक मतदाताओं का समर्थन पार्टी के प्रत्याशी को मिला है।

राजू पांडेय ने कहा कि जनसुराज पार्टी शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। पार्टी का उद्देश्य शिक्षकों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिक्षकों की समस्याएं और उनके हित प्रमुख मुद्दे हैं। जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्याशी अफाक अहमद के समर्थन में शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें जन सुराज के विचार धारा के बारे में बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक मतदाता अपने अधिकारों और हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान किये।

प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में काम किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular