spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीदो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, सांसद राधामोहन सिंह...

दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, सांसद राधामोहन सिंह ने किया उद्घाटन

-

दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, सांसद राधामोहन सिंह ने किया उद्घाटन

पूर्वी चम्पारण के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान: राधामोहन सिंह

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में मोतिहारी के खेल भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद राधामोहन सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर आयुवर्ग के लगभग 100 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि तलवारबाजी के क्षेत्र में पूर्वी चम्पारण जिला पूरे बिहार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में उभरा है।

सांसद ने जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि यहाँ के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों शिवम कुमार, रवि कुमार यादव और कैशर राज ने एशियन चैंपियनशिप एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, जिले के खिलाड़ियों ने तलवारबाजी में अब तक दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं।

प्रमुख खिलाड़ियों की हालिया उपलब्धियां

केशर राज ने दिसंबर 2025 में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (U-17) में रजत पदक जीता। इनका चयन खेलो इंडिया स्कीम के तहत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में आवासीय प्रशिक्षण के लिए हुआ है। रवि कुमार यादव ने फरवरी 2026 में मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (U-19) में कांस्य पदक जीता। इनका भी चयन आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे के लिए हुआ है। शिवम कुमार ने उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के बाद उन्हें बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। अमुल पारासर एवं आदित्य रंजन ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के माध्यम से गुजरात की विजयी भारत स्पोर्ट्स एकेडमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

तलवारबाजी के अलावा पूर्वी चम्पारण के खिलाड़ियों ने अन्य खेलों में भी राज्य का गौरव बढ़ाया है। एथलेटिक्स के सीनियर आयुवर्ग में सेतु मिश्रा ने 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एशियन रिले चैंपियनशिप और एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं कबड्डी में आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। समारोह में सांसद राधामोहन सिंह, मुख्य संरक्षक ई. शशिभूषण राय, उप मुख्य संरक्षक सह उप महापौर लालबाबू प्रसाद, संरक्षक विजय कुमार सिंह एवं अमरेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व, पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के संरक्षक विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सचिव अप्पु कुमार, आयोजन सचिव कुमार सत्यम, अनुराग कुमार और शशि नाथ ने सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts