HomeUncategorizedराष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर नगर निगम ने चलाया विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर नगर निगम ने चलाया विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bettiah | हृदयानंद|

सुप्रिया रोड से मनुआ पुल तक सड़क किनारे से हटाया गया अवैध अस्थायी अतिक्रमण और वाहन

बेतिया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में गुरुवार को नगर निगम बेतिया द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सुप्रिया रोड से लेकर मनुआ पुल तक अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध की गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम के अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सख्त निर्देश दिया कि वे सड़क और फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। प्रशासन ने आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Bettiah: Municipal Corporation and traffic police launch major anti-encroachment drive on NH-727

Slug URL

bettiah-municipal-corporation-traffic-police-anti-encroachment-drive-on-nh-727

Tag Line

Bettiah News, Anti Encroachment Drive, West Champaran Traffic Police, NH 727 Bettiah, Supreme Court Order Compliance,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular