Homeबिहारमोतिहारीविश्व रक्तदाता दिवस पर मोतिहारी में लगा विशाल शिविर, 27 रक्तवीरों ने...

विश्व रक्तदाता दिवस पर मोतिहारी में लगा विशाल शिविर, 27 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

-

Motihari | अनिरूद्ध  लोहिया|

मारवाड़ी युवा मंच और ब्लड डोनर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस में शिविर का हुआ आयोजन।

आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने की सहभागिता; 27 लोगों ने किया रक्तदान, निरंतर सेवा देने वाले रक्तवीर सम्मानित।

मोतिहारी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को रेडक्रॉस मोतिहारी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर 27 रक्तवीरों ने रक्त दान किये। यह शिविर रक्तदान समूह मोतिहारी, मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी एवं ब्लड डोनर ग्रुप मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ।

शिविर में कुल 27 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान करने वालों में धनंजय, आर्या भारती, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, म. उमरेज़, दीपेश यादव, विवेक कुमार, धीरज कुमार जालान, शुभम अग्रवाल, विनीत कुमार व दिलनवाज रशीद शामिल रहे।

इसके साथ ही विकास कुमार सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार, अरमान कुमार, स्वर्णजीत कुमार, राज कुमार, विश्वजीत कुमार, रौशन कुमार, राजेश केडिया, विवेकानंद साह, लाल बाबू कुमार, आनंद कुमार, जयशंकर ठाकुर, राहुल पटेल, कुणाल अग्रवाल एवं अभिषेक साह ने भी रक्तदान किया।

शिविर में आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने सहभागिता करते हुए रक्तवीरों को सम्मानित किया। उन्होंने आईएमए बिहार शाखा की तरफ से लगातार रक्त सेवा देने वाले प्रमुख रक्तवीरों अनिरुद्ध लोहिया, राजन श्रीवास्तव, अमरेंद्र मिश्रा, प्रणय राज, संतोष कुमार (बबलू भाई), रवि अग्रवाल, दिलनवाज रशीद, विपुल जालान, दीपक राज वर्मा, विकास अग्रहरि और चंद्रशेखर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया।

Motihari | 27 people donate blood at mega camp on World Blood Donor Day, IMA Bihar President honors donors

Slug URL

Motihari mega-blood-donation-camp-organized-on-world-blood-donor-day-red cross 

Tag Line

Motihari News, World Blood Donor Day, IMA Bihar President Dr Ashutosh Sharan, Marwari Yuva Manch Motihari, Red Cross Blood Camp Bihar, 

Related articles

Bihar

Latest posts