spot_img
Friday, June 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पूर्वी चम्पारण में 82 महिला पर्यवेक्षिकाओं का तबादला, 18...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पूर्वी चम्पारण में 82 महिला पर्यवेक्षिकाओं का तबादला, 18 जून तक योगदान देने का अल्टीमेटम

-

24 कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों का भी तबादला

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। समाहरणालय की जिला समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) शाखा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर कार्यहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में तैनात कुल 82 महिला पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) का स्थानांतरण कर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, बनकटवा से सत्या को ढाका और ज्योति कुमारी को रामगढ़वा भेजा गया है। पकड़ीदयाल से शिल्पी कुमारी को चकिया भेजा गया है। मोतिहारी ग्रामीण से बिंदु कुमारी को ढाका, सरिता सुमन को तुरकौलिया, प्रियंका कुमारी को पहाड़पुर, प्रतिभा कुमारी को सुगौली, रंजना कुमारी को बनकटवा और बबीता देवी को चिरैया स्थानांतरित किया गया है। पिपराकोठी से वंदिता शिप्पी को मोतिहारी ग्रामीण और अलका सिन्हा को तुरकौलिया भेजा गया है।

चकिया प्रखंड से सविता कुमारी भारती को केसरिया, प्रतिमा कुमारी को मेहसी, हिना कौसर को रक्सौल और संगीता कुमारी को चिरैया भेजा गया है। हरसिद्धि से नमिता सिन्हा को रामगढ़वा, सावित्री कुमारी को पहाड़पुर और संध्या कुमारी को संग्रामपुर ट्रांसफर किया गया है। मेहसी से श्यामा सुरभि को मोतिहारी ग्रामीण, कुमारी सुषमा को कल्याणपुर और माधुरी को संग्रामपुर भेजा गया है।

ढाका प्रखंड से भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है, जिसमें प्रिया को फेनहारा, अर्चना कुमारी को अरेराज, नीलू कुमारी को मोतिहारी ग्रामीण, मधु कुमारी को मोतिहारी, उषा कुमारी को चकिया और अनामिका कुमारी को छौड़ादानो भेजा गया है। अरेराज से कुमारी मुन्नी को पहाड़पुर, बेबी कुमारी को बंजरिया, कविता कुमारी को पहाड़पुर और पुष्पंका को तुरकौलिया स्थानांतरित किया गया है। कोटवा से श्वेता गौतम को मोतिहारी ग्रामीण और रेनू कुमारी को कल्याणपुर भेजा गया है।

संग्रामपुर से राजेश्वरी देवी को अरेराज, मीरा कुमारी को सुगौली और अनीता सिन्हा को मोतिहारी भेजा गया है। रामगढ़वा से नीतू कुमारी को रक्सौल और पुष्पा गुप्ता को बनकटवा भेजा गया है, जबकि रामगढ़वा (रक्सौल में प्रतिनियुक्त) से प्रियंका कुमारी को अब पूर्ण रूप से रक्सौल में ही पदस्थापित किया गया है। छौड़ादानो से बच्ची कुमारी को मेहसी और ज्योति कुमारी को मोतिहारी ग्रामीण भेजा गया है। आदापुर से नीलम कुमारी को छौड़ादानो और सुनीता कुमारी को रामगढ़वा ट्रांसफर किया गया है।

बंजरिया से चंचला कुमारी को ढाका, चंदा कुमारी को अरेराज और पूनम कुमारी को सुगौली भेजा गया है। चिरैया से रीमा को तुरकौलिया, रागिनी कुमारी को ढाका, शारदा कुमारी को बंजरिया और पुष्पा कुमारी को कोटवा भेजा गया है। तेतरिया से रचना कुमारी को पताही, उर्मिला कुमारी को कल्याणपुर और कुमारी मीनू कुशवाहा को चकिया ट्रांसफर किया गया है। मधुबन से प्रमिला कुमारी को तेतरिया भेजा गया है।

सुगौली प्रखंड से हुस्ने आरा को ढाका, बबीता कुमारी को हरसिद्धि, प्रियदर्शिनी कुमारी को ढाका और लकी कुमारी को हरसिद्धि भेजा गया है। फेनहारा से प्रेमा वर्मा को कल्याणपुर ट्रांसफर किया गया है। पहाड़पुर से सविता देवी को अरेराज, उमा कुमारी को मेहसी, हेवन्ती कुमारी को हरसिद्धि और कुमारी सुशीला चौधरी को संग्रामपुर भेजा गया है। रक्सौल से मंजू कुमारी को सुगौली, मारिया बेगम को आदापुर और कुमारी ज्योति रानी को मोतिहारी भेजा गया है।

कल्याणपुर प्रखंड से भी कई ट्रांसफर हुए हैं, जिनमें ललिता कुमारी को चकिया, वंदना कुमारी को तुरकौलिया, अर्शी सुल्ताना को तेतरिया, ज्योति कुमारी को कोटवा और रानी सर्राफ को तेतरिया भेजा गया है। मोतिहारी प्रखंड से शोभा कुमारी को तुरकौलिया, पुष्पा कुमारी को कल्याणपुर और रूपम कुमारी को चिरैया भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, केसरिया से तान्या गुप्ता को आदापुर स्थानांतरित किया गया है। तुरकौलिया प्रखंड से राजश्री कुमारी को चिरैया, साजिया कैफी को मोतिहारी ग्रामीण, माला कुमारी को पिपराकोठी, कुमारी रिंकी शुक्ला को पिपराकोठी, स्मिता देवी को पकड़ीदयाल और कुमारी रेखा को बंजरिया भेजा गया है। वहीं, पताही प्रखंड से सरोज सिंह को मधुबन स्थानांतरित किया गया है।

18 जून तक प्रभार सौंपकर नए कार्यालय में जुड़ना अनिवार्य

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, इन सभी स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिकाओं को 18 जून तक अपने वर्तमान कार्यालय से समस्त प्रभार का विधिवत् हस्तांतरण पूरा करना होगा। इसके साथ ही उन्हें हर हाल में अपने नए पदस्थापित कार्यालय में योगदान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद यदि कोई कर्मी नए स्थान पर योगदान नहीं देता है, तो उन्हें स्वतः विरमित मान लिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले या समय पर योगदान न देने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासनिक कामकाज में कोई बाधा न आए, इसके लिए कार्यालय प्रधानों को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे ट्रांसफर किए गए कर्मियों को इस तरह से सिलसिलेवार विरमित करें ताकि रोजमर्रा का सरकारी कामकाज प्रभावित न हो। जैसे ही कोई स्थानांतरित कर्मी नए कार्यालय में योगदान देता है, कार्यालय प्रधान को उसी दिन इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी। इस नए ट्रांसफर आदेश के जारी होने से पूर्व इन कर्मियों से संबंधित पूर्व में जारी की गई सभी प्रकार की प्रतिनियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गयी हैं। आदेश में यह भी साफ़ कर दिया गया है कि इन सभी 82 स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिकाओं के जुलाई महीने के वेतन और अन्य भत्तों व देयकों का भुगतान उनके नए पदस्थापन वाले कार्यालय द्वारा ही किया जाएगा।

इस आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित कर्मियों, संबंधित कार्यालय प्रधानों, अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और जिला गोपनीय शाखा सहित सभी वरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेज दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

आईसीडीएस कार्यालय के कार्यपालक सहायकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों का भी बड़े पैमाने पर तबादला

मोतिहारी। समाहरणालय पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला समेकित बाल विकास सेवा कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत कुल 24 कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न प्रखंडों से कुल 10 कार्यपालक सहायकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें श्रीराम ठाकुर को चकिया से केसरिया, औरंगजेब आलम को हरसिद्धि से मोतिहारी ग्रामीण, संदीप कुमार को मेहसी से फेनहारा, सचिन कुमार को ढाका से घोड़ासहन तथा सुमित कुमार को अरेराज से हरसिद्धि भेजा गया है। इसी क्रम में प्रकाश कुमार का स्थानांतरण छौरादानो से सुगौली, विकास कुमार रौशन का पिपराकोठी से बंजरिया, मो. इमरान का बंजरिया से पकड़ीदयाल, रीकेश कुमार का मधुबन से पताही, अर्चना कुमारी का रक्सौल (प्रतिनियुक्त घोड़ासहन) से जिला प्रोग्राम कार्यालय तथा राजन कुमार का पताही से कल्याणपुर कार्यालय में पदस्थापन किया गया है।

दूसरी ओर, इसी आदेश के तहत कुल 14 डाटा एंट्री ऑपरेटरों का भी तबादला कर दिया गया है। नए पदस्थापन के तहत सावन कुमार को जिला प्रोग्राम कार्यालय से चकिया, राजेश रंजन कुमार को पकड़ीदयाल से ढाका, नीलमाणि कुमार मिश्रा को मोतिहारी ग्रामीण से संग्रामपुर, और मुन्ना कुमार को संग्रामपुर से अरेराज भेजा गया है। इसके अलावा, मसीहुर रहमान का कल्याणपुर से मधुबन, लालबाबू प्रसाद का रामगढ़वा से छौरादानो, अनिल कुमार का केसरिया से तुरकौलिया, गजेंद्र कुमार का चिरैया से पिपराकोठी, साजिद अली का सुगौली से रामगढ़वा, और उमेश्वर कुमार मिश्रा का फेनहारा से मेहसी स्थानांतरण किया गया है। वहीं अरविंद कुमार को घोड़ासहन (प्रतिनियुक्त रक्सौल) से पहाड़पुर, नवल किशोर प्रसाद कुशवाहा को पहाड़पुर से रक्सौल, और अजय कुमार को तुरकौलिया से चिरैया कार्यालय में तैनात किया गया है। सभी स्थानांतरित कर्मियों को 18 जून तक अनिवार्य रूप से अपने नए कार्यालयों में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी कर्मियों के पूर्व प्रतिनियोजन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया हैं।

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts