HomeBIHARमोतिहारीMLC चुनाव के बाद JDU नेताओं के बदले सुर,खालिद अनवर ने कहा...

MLC चुनाव के बाद JDU नेताओं के बदले सुर,खालिद अनवर ने कहा “यह देश संविधान से चलेगा,बुलडोजर से नहीं”

मोतिहारी: राज्य में एमएलसी चुनाव के बाद जदयू नेताओं के सुर कुछ बदल गए हैं।शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मोतिहारी पहुंचे जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि यह देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा।किसी के बुलडोजर से देश नहीं चलेगा।कुछ लोगों के द्वारा ऐसा इम्प्रेशन क्रिएट किया जा रहा है कि गरीब,दलित,पिछड़े और मुसलमान कुछ नहीं हैं।जबकि संविधान 140 करोड़ जनता का इज्जत करना जानता है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को दरकिनार अंग्रेज भी करते रहे हैं।जो भी इस देश में सत्ता में आता है,मुसलमानों की अनदेखी करता है।देश में गरीब,दलित,पिछड़े और मुसलमानों को आजादी के 70 वर्षों तक उनका हक नहीं दिया गया है।हमारे पूर्वजों ने मिलकर इस देश को आजाद इसलिए नहीं कराया था कि कुछ लोग मलाई खाएं।यह देश 140 करोड़ लोगों का है और संविधान एक सौ चालीस करोड़ लोगों के लिए है।संविधान की आत्मा को बुलडोजर के जरिए तोड़ा जा रहा है।इसमें किसी का नाम क्या लूं।ये सरकारें तो आती जाती रहेंगी।इसलिए चंपारण की इस भूमि से देश को पैगाम-ए-आजाद काॅन्फ्रेस के माध्यम से आगामी 22 नवंबर को मिल्ली बेदारी का पैगाम दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular