*घटनास्थल का डीएसपी मनीष आनंद जायजा लेने पहुंचे थे
रक्सौल।अनिल कुमार। हरैया थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा रोड स्थित आइसीपी बाइपास के पास स्थित एक मकान से युवती का शव बरामद किया गया है। घटना गुरूवार की देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची हरैया थाना की पुलिस के द्वारा युवती के शव को बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।घटनास्थल का डीएसपी मनीष आनंद ने लिया जायजा लेने पहुंचे थे। इसकी जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मृतका की पहचान दिनेश साह की पुत्री 18 वर्षीय साक्षी कुमारी के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि मृतका के सर पर गंभीर चोट के निशान मिले है और उसके शव के पास से एक चाकू बरामद किया गया है। हालांकि, शरीर पर चाकू से वार का कोई निशान नहीं मिला है. घर के जिस कमरे से युवती का शव बरामद किया गया है, वहां अलमारी और पेटी भी तोड़ा गया है। परिजनों से लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। जहां हादसा हुआ है वहां एक किराना का दुकान मृतका के पिता के द्वारा संचालित किया जाता है। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त साक्षी अकेले थे। हालांकि, परिजनों के द्वारा पुलिस को बताई गई लूट और हत्या की कहानी पर संदेह हुआ। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता दिनेश साह और उसके भाई मोहित कुमार उर्फ सूरज कुमार को अभिरक्षा में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस इस मामले में वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान कर रही है। जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जाएगा।
फोटो -संदेहास्पद स्थिति में युवती की मौत बिलखते परिजन



