-कृषि विभाग के कर्मी हुए सम्मानित
माला सिन्हा
पीपराकोठी : कृषि विज्ञान केंद्र के अटल सभागार में शुक्रवार को आयोजित खेत बचाओं अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन सह शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 के दौरान पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद व अन्य विधायकों ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा रचित पांच पुस्तक का विमोचन किया. यह सभी पुस्तक केविके प्रमुख डा अरविन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किसान हित में वैज्ञानिकों की टीम ने इसकी रचना किया. वहीं इसी मंच पर जिले के बेहतर कार्य करने वाले कृषि विभाग के कर्मियों को प्रसंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में किसान सलाहकार ठाकुर जयराम सिंह, रंजन कुमार सिंह, संजय कुमार सुमन, विनोद कुमार मिश्रा, अभय कुमार, एटीएम अजय कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस राज, बीटीएम विनेश कुमार, रौशन कुमार, एसी योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, बिनोद कुमार, अभय रंजन सिंह, विवेक कुमार, ललित प्रसाद के नाम शामिल है.












