HomeUncategorizedनवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य शिवरानी देवी प्रजापति का भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य शिवरानी देवी प्रजापति का भव्य स्वागत

माला सिन्हा

पीपराकोठी : जनता दल (यूनाइटेड) की नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य शिवरानी देवी प्रजापति के बेतिया स्थित गृह जिला जाने के क्रम में स्थानीय मुख्य चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौराहे पर जुट गए और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया. कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया. स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया और उन्हें विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी. इस अवसर पर शिवरानी देवी प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा दिए गए सम्मान और अभिवादन को सहर्ष स्वीकार किया. उन्होंने स्वागत के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह एवं विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी. स्वागत कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र साह, उदय कुमार पंडित, नवल पंडित, अशोक प्रजापति, मदन प्रजापति, सुखदेव पंडित, सुरेश पंडित, संतराम पंडित, अशर्फीलाल पंडित, हरिचंद्र पंडित, आशा देवी, हरेंद्र पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular