spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingरक्सौल में विकास योजनाओं का उद्घाटन करने आए मंत्री श्रवण कुमार ने...

रक्सौल में विकास योजनाओं का उद्घाटन करने आए मंत्री श्रवण कुमार ने सीएम नीतीश को पूरी तरह स्वस्थ बताया

-

रिपोर्ट: अनिल कुमार, रक्सौल


मुख्यमंत्री की सेहत पर विपक्ष फैला रहा अफवाह : श्रवण कुमार

रक्सौल प्रखंड के भेलाही पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार सभी सरकारी कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें विपक्ष की साजिश है, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके।

Rural development Department Bihar Minister Shravan Kumar

21 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

भेलाही के नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री ने पंचायत क्षेत्र की 21 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने कई खेल मैदानों का भी उद्घाटन किया और बताया कि राज्य में अब तक 6800 खेल मैदानों का निर्माण हो चुका है।


महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही सरकार

सभा को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अब तक बिहार में 10 लाख 63 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं, जिनसे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिली है।


बिहार विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है

मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में बिहार हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे भी राज्य का नेतृत्व करते रहेंगे।


राजद शासन में था अराजकता का माहौल : खालिद अनवर

कार्यक्रम में मौजूद विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा कि पूर्ववर्ती राजद सरकार के समय राज्य में अराजकता फैली हुई थी, लेकिन आज अपराधी मुख्यधारा में लौट चुके हैं।


नेताओं का आह्वान – जदयू की सीटें बढ़ाएं

कार्यक्रम में मौजूद जदयू के कई नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू की सीटें बढ़ाने का आह्वान किया। मंच पर उपस्थित प्रमुख लोगों में जदयू प्रदेश महासचिव कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, मुखिया सुमन पटेल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा सहित कई स्थानीय नेता शामिल रहे।


भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और पुलिस व्यवस्था

मंत्री श्रवण कुमार के आगमन पर चिकनी गांव में डॉ. सौरव राव के आवास पर स्वागत किया गया, वहीं विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सुमन पटेल ने की और संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी SDPO धीरेंद्र कुमार ने संभाली। थाना अध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा और सैफ के जवानों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।


Motihari |Raxaul | Inauguration of 21 Development Projects in Bhelahi; CM Nitish Kumar is Completely Healthy – Rural Development Minister, Shravan Kumar

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts