spot_img
Friday, June 5, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया में दुर्लभ हस्तलिखित भागवत पुराण का अंश मिला, 'ज्ञान...

बेतिया में दुर्लभ हस्तलिखित भागवत पुराण का अंश मिला, ‘ज्ञान भारतम एप’ पर अपलोड कर हुआ डिजिटलीकरण

-

Bettiah| हृदयानंद |

Photo by PRD, West Champaran District Administration

जिले की अन्य प्राचीन और दुर्लभ सामग्रियों के दस्तावेजीकरण के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय।

विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने कहा- यह पांडुलिपि हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की अमूल्य थाती है।

बेतिया। पश्चिम चम्पारण की गौरवशाली सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के निवासी श्री कृष्णमोहन प्रसाद के निजी संग्रह से हस्तलिखित ‘भागवत पुराण’ का एक अत्यंत दुर्लभ अंश प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण खोज की जानकारी मिलने पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और पांडुलिपि का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।


इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित करने और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान भारतम एप’ पर सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया गया है। उप विकास आयुक्त ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पांडुलिपि हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की अमूल्य थाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के डिजिटल संग्रहण से न केवल हमारी धरोहरों का संरक्षण होता है, बल्कि शोधकर्ताओं के लिए भी यह सुलभ हो जाती है। प्रशासन जिले की अन्य छिपी हुई ऐतिहासिक कड़ियों और पांडुलिपियों के दस्तावेजीकरण की दिशा में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है, ताकि चंपारण के समृद्ध इतिहास को आने वाली पीढ़ियों के लिए पूरी प्रामाणिकता के साथ सहेजा जा सके।

Bettiah | A rare handwritten fragment of the Bhagavata Purana is found in Bettiah and has been digitized by uploading it on the Gyan Bharatam app.

photo by PRD, West Champaran District Administration

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts