HomeUncategorizedनरकटियागंज : जिला जज ने किया निर्माणाधीन कोर्ट भवन का निरीक्षण, हरदिया...

नरकटियागंज : जिला जज ने किया निर्माणाधीन कोर्ट भवन का निरीक्षण, हरदिया में न्यायिक अधिकारियों के आवास के लिए देखी जमीन

बेतिया,रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी. ने गुरुवार को नरकटियागंज में निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय भवन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों व संवेदक को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। ​जिला जज ने कोर्ट भवन में आउटर ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार करने तथा एसी के आउटलेट को सुव्यवस्थित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिसर में मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके तहत उन्होंने परिसर में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ दिव्यांगों, पुरुषों, महिलाओं और विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग-अलग व सुलभ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कोर्ट भवन के निरीक्षण के बाद जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के आवास निर्माण के लिए हरदिया में भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने चिन्हित भूमि का प्रस्ताव तत्काल अंचलाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जमीन की नदी व मुख्य सड़क से दूरी समेत सभी तकनीकी पहलुओं की समुचित रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा, प्रखंड कार्यालय स्थित पोखरा वाली भूमि के संबंध में भी अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं, जिला जज ने अनुमंडल में जेल भवन के निर्माण के लिए मौजा रोआरी में चिन्हित भूमि का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिविल कोर्ट के सब जज शुकुल राम, महेंद्र मिश्रा, मुंसिफ मानवेंद्र सिंह, कोर्ट मैनेजर साजिद हमीद, जिला नाजीर अनु कुग्लू एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सुधांशु शेखर के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय के संजीव तिवारी, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा और सचिव लक्ष्मण प्रसाद समेत कई न्यायिक पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular