spot_img
Tuesday, July 21, 2026
Homeबिहारमोतिहारीविश्व साइकिल दिवस पर मोतिहारी में उमड़ा युवाओं का उत्साह, भव्य साइकिल...

विश्व साइकिल दिवस पर मोतिहारी में उमड़ा युवाओं का उत्साह, भव्य साइकिल रैली से दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

-

विश्व साइकिल दिवस पर मोतिहारी में उमड़ा युवाओं का उत्साह, भव्य साइकिल रैली से दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को मोतिहारी शहर में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित साइकिलिंग को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के चरखा पार्क से हुआ। रैली को मुख्य अतिथि उपमहापौर लालबाबू गुप्ता, जिला युवा अधिकारी अंकिता, लेखपाल रानू कुमारी, जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, जिला कबड्डी संघ के सचिव भानु कुमार, यशस्वी कोचिंग संस्थान के निदेशक आर.के. मिश्रा तथा रविन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में 150 से अधिक युवाओं और स्वयंसेवकों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। चरखा पार्क से शुरू होकर यह रैली गांधी चौक, मीना बाजार, ज्ञानबाबू चौक, जानपुल चौक तथा बापूधाम रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में युवाओं ने फिट इंडिया मूवमेंट, स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण के समर्थन में नारे लगाए और शहरवासियों को दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया।

समापन के अवसर पर जिला युवा अधिकारी अंकिता ने सभी प्रतिभागियों व स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। वहीं स्वयंसेवक शिव सुजन कुमार ने भी युवाओं से नियमित साइकिल चलाने और पर्यावरण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक हिंमाशु कुमार, शिव सुजन कुमार एवं वरुण पासवान ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवक मानसी कुमारी, सूरज देव सागर, मदन कुमार, रौशन कुमार, रोहित राज, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts