HomeBIHARमोतिहारीपूर्वी चंपारण के 4.30 लाख किसानों के खाते में आई पीएम-किसान की...

पूर्वी चंपारण के 4.30 लाख किसानों के खाते में आई पीएम-किसान की 24वीं किस्त: राधामोहन सिंह

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पिपराकोठी स्थित महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे खातों में पहुंचने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। सांसद ने बताया कि 24वीं किस्त के तहत पूर्वी चंपारण जिले के 4,30,389 किसानों के खातों में 86,03,04,000 रुपये भेजे गए हैं।

उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष के तहत 521 इकाइयों के समर्पण और 12 बागवानी समूहों के उद्घाटन को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियाँ अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. एस.के. पूर्वे, जिला कृषि पदाधिकारी मृणाल शास्त्री, अखिलेश प्रसाद सिंह, श्यामबाबू सिंह, रिंकू पाठक और हरेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular