HomeBIHARमोतिहारीसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मोतिहारी में गूंजेगा एकता का संदेश,...

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मोतिहारी में गूंजेगा एकता का संदेश, भव्य यूनिटी मार्च और समारोह कल

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मोतिहारी में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह और भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। 25 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह मुख्य अतिथि और एनसीसी बिहार-झारखंड के एडीजी मेजर जनरल रविंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे जिला स्कूल से निकलने वाले यूनिटी मार्च से होगी, जो स्टेशन रोड स्थित सरदार पटेल चौक पर संपन्न होगा। इसके पश्चात, प्रातः 10:30 बजे राजाबाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस आयोजन में बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लगभग 1,500 एनसीसी कैडेट हिस्सा लेंगे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना है। सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को जीवंत करते हुए सांसद राधामोहन सिंह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश देंगे। आयोजकों ने मोतिहारी के सभी नागरिकों और युवाओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर राष्ट्र की एकता के संकल्प को सुदृढ़ करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular