रक्सौल।अनिल कुमार।नेपाल से लौट रही एक अनियंत्रित कार ने डंकन रोड में आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। घटना शुक्रवार के शाम के करीब 5.30 बजे की है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि बीआर05एजे-9489 नंबर की मारूती सुजूकी कंपनी की कार नेपाल के तरफ से तेज रफ्तार में डंकन अस्पताल के ओर आ रही थी, अनियंत्रित गाड़ी से बचने-बचाने के क्रम में आधा दर्जन से अधिक लोग इधर-उधर गिर कर आंशिक रूप से घायल हुए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही, बाद में स्थानीय लोगों ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मिलकर गाड़ी को डंकन अस्पताल के पूराने गेट के पास रोक लिया और इसी बीच हरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने वाहन चालक को अभिरक्षा में लिया। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि चालक को अभिरक्षा में रखा गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो -अनियंत्रित कार ने डंकन रोड में आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया



