HomeBIHARमोतिहारीआत्मनिर्भरता से विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा देश : राधामोहन

आत्मनिर्भरता से विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा देश : राधामोहन

-पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हुई जारी

माला सिन्हा 

पीपराकोठी : स्थानीय आईसीएआर स्थित सभागार में शुक्रवार को समारोह आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण दिखाया गया. गुजरात के बनासकांठा में हुई पीएम मोदी द्वारा विशेष कार्यक्रम को किसानों को दिखाया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि अंतरित किया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह थे. इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद श्री सिंह ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें. इस योजना की इस किस्त जारी होने से देशभर के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि भारत की समृद्धि का मार्ग गांवो से गुजरता है और गांव व किसानों के विकास के बिना देश की समृद्धि संभव नहीं है. पीएम मोदी के आने के बाद साल में तीन बार दो दो हजार की राशि सीधे किसानों के खाते में जा रहा है. जो गरीब किसानों को प्राण वायु का काम करता है. सबसे महत्वपूर्ण है कि इस जिले के चार लाख से ज्यादा किसानों के बीच सम्मान निधि की राशि दी जा रही है. कहा कि धरती माता व स्वयं किसान अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक खेती करें. इस कार्यक्रम का आयोजन, महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र, पीपराकोठी तथा जिला कृषि कार्यालय के सहयोग से संबंधित कृषि संस्थानों की भागीदारी के साथ किया गया. मौके पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, अखिलेश सिंह, श्यामबाबू सिंह, उपमेयर डॉ लालबाबू गुप्ता, केविके प्रमुख डॉ अरविंद कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक डॉ एसके पुर्वे, डीएओ मृणाल शास्त्री, राजेश्वर सिंह, रिंकू पाठक, गुंजन जायसवाल, मनीष कुमार, राजकिशोर सिंह, गौरीशंकर साह, सहित सैंकड़ो कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मी व किसान मौजूद थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular