HomeBIHARबेतियापत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत, डिजिटल प्रेस क्लब...

पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत, डिजिटल प्रेस क्लब की दूसरी बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

नरकटियागंज। पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ नरकटियागंज में डिजिटल प्रेस क्लब की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

वरीय पत्रकार अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पत्रकारों के अधिकार, उनकी सुरक्षा और पत्रकारिता के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। ऐसे में आपसी एकजुटता और मजबूत संगठन समय की मांग है।

इस दौरान डिजिटल प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने सभी सदस्यों से आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब सभी साथी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें।

वहीं, महासचिव राजेश सराफ ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जब संगठन के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे, तो किसी भी झूठे मुकदमे या अनुचित कार्रवाई के खिलाफ मजबूती से अपनी आवाज उठा सकेंगे।

बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता विस्तार और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी सहमति बनी।

मौके पर कोषाध्यक्ष गुलाम साबिर, मंटू गुप्ता, संजय कुमार, सनी दुबे, रवि कुमार समेत कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular