spot_img
Wednesday, June 3, 2026
Homeबिहारमोतिहारीहरसिद्धि में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नाम पर वसूली, बीडीओ...

हरसिद्धि में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नाम पर वसूली, बीडीओ ने दर्ज कराया एफआईआर,बीएलओ व साइबर संचालक गिरफ्तार।

-

मोतिहारी। आशा कुमारी 
हरसिद्धि प्रखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और एक साइबर कैफे संचालक की मिलीभगत उजागर हुई है। दोनों पर प्रति व्यक्ति 200 रुपये लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आरोप है। प्रशासनिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर अरेराज के डीसीएलआर इति चतुर्वेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरसिद्धि के बीडीओ गुलशन कुमार को जांच का निर्देश दिया। बीडीओ द्वारा कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद बीडीओ गुलशन कुमार ने बूथ संख्या 96 के बीएलओ मजीद बैंठा और साइबर कैफे संचालक उपेंद्र कुमार के खिलाफ हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया जाता है कि बीएलओ मजीद बैंठा गोईठहा गांव का निवासी है और पेशे से एक सरकारी शिक्षक है। वहीं, साइबर कैफे संचालक उपेंद्र कुमार माधोपुर का रहने वाला है, जिसका सेवराहा बाजार में साइबर कैफे संचालित होता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर कैफे से निर्वाचन विभाग के नियमों के उल्लंघन से जुड़े कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पूछताछ में साइबर संचालक उपेंद्र कुमार ने स्वीकार किया कि वे बीएलओ के आईडी का उपयोग कर मतदाता सूची में नाम जोड़ते थे और इसके बदले प्रति व्यक्ति 200 रुपये वसूला जाता था। वसूली गई राशि को दोनों आपस में बांट लेते थे। इस मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। घटना के उजागर होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही यह मामला चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़ा करता है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts