HomeUncategorizedगैस सिलेंडर विस्फोट से बलुआ सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, पांच...

गैस सिलेंडर विस्फोट से बलुआ सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, पांच घर जलकर राख

देश वाणी। अमृता वर्मा।

मोतिहारी के नगर थाना अंतर्गत बलुआ सब्जी मंडी में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में हुआ जोरदार विस्फोट

 अगलगी की चपेट में आने से पांच घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त, लाखों रुपये मूल्य के कपड़े, जेवर व अन्य संपत्ति नष्ट

मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के बलुआ सब्जी मंडी में गैस सिलेंडर विस्फोट से पांच घरों में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में अग्निशमन विभाग का एक कर्मी भी घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया जाता है कि सुबह भोला साह के घर में खाना बनाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पांच घर इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग की भयावहता से घरों में रखा फर्नीचर, कपड़े, आभूषण समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में देवलाल साह, मानकी देवी, भोला साह, शिव साह और गणेश साह का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर नगर निगम के उप महापौर लालबाबू प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

Motihari: Fire breaks out in Balua sabji Mandi due to gas cylinder blast, five houses gutted

Slug URL

Motihari fire-breaks-out-gas-cylinder-blast-in-balua-sabji Mandi

Tag Line

Motihari News, Balua Sabji Mandi Fire, Cylinder Blast Accident, Fire Brigade Action, Deputy Mayor Lalbabu Prasad

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular