spot_img
Sunday, April 19, 2026
Homeबिहारबेतियानरकटियागंज : हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को निकली भव्य कलश शोभायात्रा,...

नरकटियागंज : हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

-

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा |

पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान अयोध्या और मथुरा के विद्वानों द्वारा होगी रामकथा।

23 अप्रैल को आयोजित होगा मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह और महाप्रसाद वितरण।


नरकटियागंज। प्रखंड के मठीया चौक स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं और हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह यात्रा जयमंगलापुर और हरदिया चौक होते हुए हड़बोड़ा नदी के घाट पर पहुँची। वहां आचार्यों द्वारा यजमान प्रमोद मिश्र और कन्याओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझी करायी गयी। इसके पश्चात श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुँचे, जहाँ विधिवत पूजन का शुभारंभ हुआ।
स्थानीय मुखिया अजित दुबे उर्फ बाला दुबे ने बताया कि संकट मोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। आयोजन समिति के विवेक मिश्र, बलिराम दुबे और अनिल मिश्र ने बताया कि अयोध्या व मथुरा से आए विद्वान प्रतिदिन श्रीराम कथा करेंगे। आगामी 23 अप्रैल को मंदिर में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा व महाप्रसाद वितरण होगा, जबकि 25 अप्रैल को विशेष हनुमान आराधना के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts