Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट' का दिया...

नरकटियागंज में एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, फिट इंडिया मूवमेंट’ का दिया संदेश

-

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा|

बेतिया। नरकटियागंज में एसएसबी 44वीं वाहिनी द्वारा रविवार को 75वां संडे ऑन साइकिल फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य जवानों और अधिकारियों को शारीरिक रूप से फिट, तंदुरुस्त और ऊर्जावान बनाए रखना है।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के उप महानिरीक्षक हरि प्रकाश और 44 वाहिनी नरकटियागंज के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने किया।साइकिल रैली की शुरुआत 44 वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज से हुई। इसके बाद रैली नगर के मुख्य मार्ग होते हुए पकड़ी ढाला तक पहुचीं और फिर वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के दौरान जवानों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इस आयोजन में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस रैली में एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी नीरज थापा, उप कमांडेंट राजपाल, सहायक कमांडेंट कुंदन जयसवाल, तरुण यादव, पवन कुमार के साथ स्कूली बच्चों और 44वी वाहिनी के 150 से अधिक अधीनस्थ अधिकारियों व बलकर्मियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस का संकल्प लिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts