spot_img
Friday, May 15, 2026
HomeBig Breakingभारत सीमा से सटे नेपाल में चाइनीज दूतावास-अधिकारियों ने एक हज़ार छात्र-छात्राओं...

भारत सीमा से सटे नेपाल में चाइनीज दूतावास-अधिकारियों ने एक हज़ार छात्र-छात्राओं को साइकिलें बॉंटी

-

चीन की मंशा : भारत से सटे सीमाई इलाकों, नेपाली युवाओं में अपने देश का प्रभाव बढ़ाना प्रतीत होता है।

Today’sBigInternationalNews

रक्सौल। अनिल कुमार।
भारत की सीमा से सटे नेपाल के वीरगंज शहर में मंगलवार को चाइनीज दूतावास के अधिकारियों ने नेपाल-चीन मित्रता के नाम पर सीमावर्ती क्षेत्र के 9 स्कूलों के 1,000 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस आयोजन का उद्देश्य नेपाल के भारत से सटे इलाकों में चीन का प्रभाव बढ़ाना प्रतीत होता है।

भारतीय सीमा से सटे नेपाल में छात्र-छात्राओं को साइकिल बॉंटते चाइनिज एम्बेसी के अधिकारिगण।

कार्यक्रम के दौरान चीन का राष्ट्रगान बजाया गया और वितरित साइकिलों पर चीन के झंडे लगाए गए। यह आयोजन भारत की सीमा से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर किया गया, जो भारत के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संकेत देता है।

इस अवसर पर नेपाल में चीनी दूतावास के काउंसलर वाड़ सिन, चाइना फाउंडेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट के कंट्री हेड चौ चिछयाड़ और अन्य चीनी अधिकारी मौजूद रहे। वीरगंज महानगरपालिका के उप मेयर इम्तेयाज आलम और कई नेपाली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

हाल के दिनों में नेपाली नेताओं की चीनी कार्यक्रमों में बढ़ती भागीदारी ने भारत के लिए चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को इस प्रकार के कार्यक्रमों पर सतर्क रहते हुए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

फोटो: भारत की सीमा से सटे नेपाल में चाइनीज दूतावास के अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण।

Chinese Embassy officials distributed bicycles to 1,000 Nepali students to increase influence among Nepalese youth near the Indian border.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts