spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियापश्चिम चम्पारण जिला में घरेलू गैस के 36948 एवं वाणिज्यिक गैस के...

पश्चिम चम्पारण जिला में घरेलू गैस के 36948 एवं वाणिज्यिक गैस के 1412 सिलेंडर उपलब्ध, उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं : अनील

-

देशवाणी 

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला में घरेलू रसोई गैस एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को निर्बाध एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति की जा रही है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिला में 14.2 किलोग्राम के 36948 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 1412 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून 2026 को जिला में कुल 12803 गैस सिलेंडरों की सफलतापूर्वक होम डिलीवरी करा दी गई है। जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी अनावश्यक विलंब के उनके घर तक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जा सके, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्री सिन्हा ने बताया कि गैस आपूर्ति एवं वितरण से सम्बंधित प्राप्त 6 शिकायत को सम्बंधित अनुमण्डल पदाधिकारियों को अग्रसारित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया हैं। उनकी शिकायतों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है,जिससे उपभोक्ता की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि रसोई गैस बुकिंग, डिलीवरी अथवा आपूर्ति से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विलम्ब, अनियमितता या अन्य शिकायत पर जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06254-247002 एवं 06254-247003 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत अंकित करा सकते हैं।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts