देश वाणी। दिलीप दुबे।
मोतिहारी। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को मोदी सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां बतायीं।
उन्होंनं कहा कि यह अवधि सेवा, सुशासन और जनविश्वास की यात्रा रही है। शनिवार को गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा।
सांसद ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने नरेंद्र मोदी को चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है। इसी जनविश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। सरकार के प्रयासों से विगत वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।
तकनीक और डिजिटल गवर्नेंस की मदद से सीधे बैंक खातों में पैसा भेजकर भ्रष्टाचार को खत्म किया गया, जिससे देश के 4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बच गए। उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण योजना के तहत जन-धन योजना में 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं।
इसके अलावा, कोरोना महामारी के समय से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इलाज के खर्च से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं, जिससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है।
उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में देश में कुल 91,287 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जो आज बढ़कर लगभग 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक हो चुका है। भारतीय रेलवे का लगभग 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और देश के कोने-कोने में 164 से अधिक ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनें सफलतापूर्वक दौड़ रही हैं।
वहीं, ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ के तहत 109 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सूक्ष्म सिंचाई के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि 10 जून का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बन गया है, जब नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘निर्वाचित’ प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं।
मीडिया संवाद के अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद एवं आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Motihari | 12 years of Modi government a symbol of service, good governance and public trust, says Radha Mohan Singh
Slug URL
motihari-radha-mohan-singh-highlights-achievements-of-12-years-of-modi-govt
Tag Line
Motihari News, MP Radha Mohan Singh, Modi Government 12 Years, BJP Media Samwad, Bihar Political Updates,












