Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में माप के बाद लग रहा लाल निशान, सरकारी जमीन चिन्हित,...

रक्सौल में माप के बाद लग रहा लाल निशान, सरकारी जमीन चिन्हित, सड़क से हट रहा अतिक्रमण

-

अंचल कार्यालय के अमीन और नगर परिषद के कर्मियों की उपस्थिति में सरकारी नक्शे के अनुसार सड़क की जमीन की माप की गयी।

Motihari/ Raxaul/ TodayNepalBoarderNews by अनिल कुमार।

अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित के निर्देश पर ब्लॉक रोड में सरकारी जमीन की माप की गयी। अतिक्रमण के चिन्हांकन का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को अंचल कार्यालय के अमीन और नगर परिषद के कर्मियों की उपस्थिति में सरकारी नक्शे के अनुसार सड़क की जमीन की माप की गयी।

इस दौरान सड़क पर अवैध निर्माण करने वालों के निर्माण पर लाल निशान भी लगाया गया। सरकारी अमीन और नगर परिषद कर्मियों ने बताया कि पूरे ब्लॉक रोड पर सरकारी जमीन की माप का निर्देश दिया गया है, जिसके अनुसार काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिनों अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने ब्लॉक रोड का निरीक्षण कर इसे अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया था।

फोटो – ब्लॉक रोड में माप कर सरकारी जमीन को चिन्हित करते अधिकारी।

Related articles

Bihar

Latest posts