देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम कालखंड के अवसर पर 7 अक्टूबर को मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में सुबह 9 बजे विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में मोतिहारी में विकसित भारत संकल्प सेवा चौक का लोकार्पण और सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत शामिल है, जो जनसेवा और सुशासन का प्रतीक होगी। सांसद राधामोहन सिंह ने चंपारणवासियों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपने परिवार और मित्रों के साथ भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।



