HomeUncategorizedआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: सितंबर माह में नियम तोड़ने वाले 167 लोग...

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: सितंबर माह में नियम तोड़ने वाले 167 लोग गिरफ्तार, ₹1,68,500 जुर्माना वसूला

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। रेलवे सुरक्षा बलों ने वर्तमान जन विश्वास अधिनियम (रेल अधिनियम) के तहत सितंबर माह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 167 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद के नेतृत्व में की गई इस सख्त कार्रवाई के तहत आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कुल 1,68,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

इस विशेष अभियान के तहत आरपीएफ टीम ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए गाड़ियों में अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले 10 व्यक्तियों, रेलवे लाइन पार करने व बिना टिकट रेलवे परिक्षेत्र में घूमने वाले 70 व्यक्तियों, नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ा करने वाले 52 व्यक्तियों तथा विभिन्न गाड़ियों के महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 35 व्यक्तियों को पकड़ा। आरपीएफ की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों और नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular