HomeBIHARतुरकौलिया के श्री रामउग्रह सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, जयसिहपुर मे शिक्षक डॉ...

तुरकौलिया के श्री रामउग्रह सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, जयसिहपुर मे शिक्षक डॉ विनय के तबादले पर भावुक हुईं छात्राएं, विदाई के दौरान छलके आंसू

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के श्री रामउग्रह सिंह कुशवाहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयसिहपुर के शिक्षक डॉ विनय कुमार सिंह के तबादले के बाद विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। शिक्षक के विद्यालय से विदा होने के दौरान छात्राएं फफक-फफक कर रोने लगीं। छात्राओं ने शिक्षक को भावुक होकर विदाई दी।
छात्रा किरण, संध्या ने रोते हुए कहा कि गुरुजी जिस तरह से पढ़ाते थे, उनके द्वारा पढ़ाया गया एक-एक शब्द आसानी से कंठस्थ हो जाता था। उनकी पढ़ाने की शैली बेहद प्रभावी और अलग थी। उन्होंने कहा कि शिक्षक के तबादले से छात्राओं को काफी दुख हुआ है।
वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार पांडेय और शिक्षक आनंद भारती ने कहा कि विनय कुमार सिंह विद्यालय के लिए हीरा रूपी शिक्षक थे। उनके तबादले से विद्यालय परिवार को काफी दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का छात्रों के साथ बेहतर जुड़ाव था और उनकी पढ़ाने की शैली विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थी। वही शिक्षक डॉ विनय ने कहा कि इस विद्यालय के शिक्षक व बच्चों से मिला प्रेम अविस्मरणीय रहेगा।
शिक्षक डॉ विनय का तबादला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर राय में किया गया है। तबादले के बाद विद्यालय में आयोजित विदाई के दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राओं के बीच भावुक माहौल देखने को मिला। कई छात्राएं शिक्षक के जाने से भावुक होकर रोती नजर आईं। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर गमगीन माहौल बना रहा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular