HomeUncategorizedसुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान दीवार गिरने से एक जख्मी,लोगों ने...

सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान दीवार गिरने से एक जख्मी,लोगों ने किया हंगामा

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली में एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम की कार्रवाई के दौरान एक हादसा हो गया।जिसके बाद स्थानीय लोग हंगामा करने लगे और पथराव भी किया।सुगौली के सिसवनिया टोला स्थित वार्ड नंबर 6 में जेसीबी से घर हटाया जा रहा था।इसी दौरान ईंट की दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला की पहचान लाडली प्रवीण के रूप में हुई है।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया।

बताया जाता है कि प्रशासन की टीम सनाउल्लाह मियां के झोपड़ीनुमा दो घरों को हटाने जेसीबी लेकर पहुंची थी।इसी दौरान जेसीबी की कार्रवाई के बीच ईंट की दीवार गिर गई।जिसके चपेट में आने से लाडली प्रवीण घायल हो गईं।घटना के बाद घायल महिला को सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया।दीवार गिरने से महिला के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।आक्रोशित लोगों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular