HomeBIHARबेतियाप्रेम प्रसंग में अपहृत किशोरी बरामद,मेडिकल जाँच के लिए बेतिया भेजी गई

प्रेम प्रसंग में अपहृत किशोरी बरामद,मेडिकल जाँच के लिए बेतिया भेजी गई

देश वाणी।अमित गिरि।मैनाटांड।

मैनाटांड। मानपुर थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस ने रविवार की शाम इनरवा थाना क्षेत्र के पिराड़ी गांव से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बरामद किशोरी को 164 के तहत बयान और मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है।

164 के बयान और मेडिकल के लिए भेजी गई किशोरी

मानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाल ने बताया कि बरामद किशोरी को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

बताया जाता है कि मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने इनरवा थाना क्षेत्र के पिराड़ी गांव निवासी एक किशोर पर बेटी को अपहृत करने का आरोप लगाया था। इस मामले में किशोर के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मानपुर चौक से अपहरण का लगाया था आरोप

किशोरी के पिता के अनुसार, उनकी बेटी रामपुर में कक्षा छह की छात्रा है। वह मानपुर चौक पर स्कूटी से नाश्ता करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसे वहां से अपहृत कर लिया गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस अब प्राथमिकी में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई किशोरी के बयान और जांच के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular