Sunday, February 22, 2026
Homeबिहारपटनाआप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के सदस्यता अभियान को प्रखंड स्तर तक...

आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के सदस्यता अभियान को प्रखंड स्तर तक विस्तार देने का निर्देश

-

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा
आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के कलमजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रभात चंद्रा ने आशियाना-दीघा रोड स्थित प्रकोष्ठ कार्यालय में बैठक आयोजित कर सभी सदस्यों को सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और जिला एवं प्रखंड स्तर तक सदस्यों को विस्तारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आसा पार्टी नई है, लेकिन इसके सभी सदस्य राजनीतिक अनुभव से संपन्न हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक तेजी से पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव में एक नया विकल्प बनाने के लिए सभी को पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा।

डॉ. चंद्रा ने कहा

जिन लोगों ने अब तक आसा पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है, वे जल्द से जल्द सदस्यता लें और अपना सदस्यता प्रमाण पत्र प्रकोष्ठ के समूह में साझा करें। यह कदम प्रकोष्ठ के विस्तार को सुचारू बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी सदस्य को कार्य में कठिनाई हो रही हो, तो वे सीधे उनसे या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें जितेन्द्र कुमार सिन्हा (पटना), ब्रजभूषण लाल कर्ण (पटना), दीपक कुमार सिन्हा (दरभंगा), चेतन थिरानी (पटना), शैलेश कुमार (पटना), अनुराग समरूप (पटना), डॉ. आर.के. गुप्ता (मोतिहारी), अजय कुमार वर्मा (बेगूसराय), डॉ. पंकज कुमार (मुजफ्फरपुर), डॉ. प्रदीप कुमार (मुजफ्फरपुर), डॉ. सी.एन. प्रसाद (पटना), चौधरी निरंजन प्रसाद (पटना), विजय श्रीवास्तव (पटना), रोहित सिन्हा (पटना), अश्विनी सिन्हा (पटना), शैलेश कुमार सिन्हा (पटना), आशुतोष कुमार (पटना), अमरेश दास (पटना), सुश्री रूपश दास (पटना), सुश्री सुषमा सिन्हा (नवादा), रोहितेश सिन्हा (पटना), रजनीश श्रीवास्तव (भोजपुर) एवं सुरेन्द्र कुमार रंजन (पटना) शामिल थे।

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल में तस्करी के आरोप में नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
00:20
Video thumbnail
औरंगाबाद | तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, PBSHABD, 15 February 2026
00:23
Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts