Homeबिहारपटनावन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन करती है आसा पार्टी: डॉ. प्रभात...

वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन करती है आसा पार्टी: डॉ. प्रभात चंद्रा

-

प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी हुई

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।


“आप सबकी आवाज” (आसा) पार्टी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एवं अध्यक्ष (कलमजीवी प्रकोष्ठ) डॉ. प्रभात चंद्रा ने कहा कि उनकी पार्टी “वन नेशन, वन इलेक्शन” का समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष आर. सी. पी. सिंह का मानना है कि 1967 तक देश में “वन नेशन, वन इलेक्शन” प्रणाली लागू थी, लेकिन बाद में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग होने लगे, जिससे देश को नुकसान हो रहा है।

डॉ. चंद्रा ने कहा, “यदि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ फिर से लागू किया जाए, तो इससे संसाधनों की बचत होगी। वर्तमान में पूरे वर्ष देश में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं, जिससे आदर्श आचार संहिता लागू रहती है और विकास कार्य बाधित होता है।”

पार्टी के विस्तार पर जोर

डॉ. चंद्रा ने बताया कि “आप सबकी आवाज” पार्टी नई है, लेकिन यह तेज़ी से अपने प्रकोष्ठों का गठन कर रही है और गांव-गांव तक पहुंच बना रही है। ऑनलाइन सदस्यता में भी लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि पूर्वी चंपारण जिले के 28 प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार, निम्नलिखित प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं:

  • आदापुर: शुभम कुमार सिंह
  • बनकटवा: सुशांत सिंह
  • अरेराज: धर्मेंद्र गिरी
  • बंजरिया: सोनू पांडेय
  • चकिया: मिथिलेश कुमार सिंह
  • छौड़ादानो: मकसूद अहमद
  • चिरैया: राहुल कुमार
  • ढाका: रमाशंकर यादव
  • घोड़ासन: कृष्णा यादव
  • हरसिद्धि: सुरेंद्र कुमार सिंह
  • कल्याणपुर: अमृतेष कुमार
  • केसरिया: विकास कुमार
  • मधुबन: डॉ. राजेश पटेल
  • मेहसी: ऋतुराज
  • मोतिहारी: सूरज कुमार सोनी
  • पहाड़पुर: सुनील राम
  • पकड़ीदयाल: संतोष पटेल
  • पताही: अभिषेक कुमार यादव
  • पीपराकोठी: सोनू सिंह
  • फेनहारा: जलज गुप्ता
  • रामगढ़वा: तपशी सिंह
  • संग्रामपुर: सोनू कुमार
  • सुगौली: धर्मेंद्र कुमार
  • तेतरिया: कुंदन चौरसिया
  • तुरकौलिया: मनीष कुमार

नई पार्टी का गठन

डॉ. चंद्रा ने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को “आप सबकी आवाज” पार्टी की घोषणा की गई थी। पार्टी अध्यक्ष आर. सी. पी. सिंह ने उस समय कहा था कि यह पार्टी राजनीतिक समावेशिता और सभी तबकों के लोगों को समान प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। डेढ़ महीने के भीतर 27 प्रकोष्ठ बन चुके हैं और प्रखंड स्तर पर भी काम शुरू हो गया है।

भारतीय संविधान के सिद्धांतों का पालन

डॉ. चंद्रा ने कहा कि पार्टी का संविधान भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का अक्षरशः पालन करेगा। पार्टी समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, एकता और अखंडता के साथ-साथ बंधुता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। साथ ही सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी का विस्तार राष्ट्रीय स्तर से लेकर पंचायत और ग्राम के बूथ स्तर तक होगा। इसमें समाज के सभी वर्ग और पेशे के लोग शामिल होंगे।

Related articles

Bihar

Latest posts