spot_img
Tuesday, July 7, 2026
Homeबिहारमोतिहारीएसएसबी व रामगढ़वा पुलिस ने NGF स्कूल का बोर्ड लगी बस से...

एसएसबी व रामगढ़वा पुलिस ने NGF स्कूल का बोर्ड लगी बस से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया

-

चालक लालबाबू मियां गिरफ्तार, गाड़ी की सीटों के नीचे छुपाकर रखे गये 18 बंडलों में दो क्विंटल तीन किलो गांज मिले।

Nepal Boarder Raxaul big News by अनिल कुमार।
एसएसबी और रामगढ़वा पुलिस ने सूचना के आधार पर एक स्कूल बस से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस को स्कूल बस की सीटों के नीचे छुपाकर रखे गये 18 बंडलों में 2.3 क्विंटल गांजा मिले हैं।

इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि NGF public school के बोर्ड लगे बस व 204 किलो गांजा जब्त किया या है। गांजा इसी बस की सीटों व अन्य जगहों पर छुपाकर बंडलों में रखे मिले हैं।

बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्कूल बस का उपयोग कर बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है।

सूचना के आधार पर रामगढ़वा पुलिस और एसएसबी ने एनएच-527डी पर रामगढ़वा हनुमान मंदिर चौक पर वाहनों की जांच तेज की। रक्सौल की ओर से आ रही एनजीएफ स्कूल बस को रोककर जांच की गई।

जिसमें डिक्की, सीट और अन्य स्थानों पर छिपाकर रखे गए दो क्विंटल तीन किलोग्राम नेपाली गांजा बरामद हुआ। बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार चालक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चड़वा निवासी अली हसन के पुत्र लालबाबू मियां के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि यह बस बेलहिया निवासी एकराम की है, और गांजा वहीं से लोड किया गया था। इसे सुगौली के देवान चौक पर डिलीवर किया जाना था।

पुलिस को चकमा देने की नई तकनीक

गिरफ्तार चालक ने खुलासा किया कि तस्करों ने पुलिस और लोगों को चकमा देने के लिए स्कूल बस का उपयोग किया, ताकि इस अवैध धंधे को आसानी से अंजाम दिया जा सके। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी ने इनकी योजना विफल कर दी।

दंडाधिकारी के रूप में प्रभारी अंचलाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी किशोरी राम की मौजूदगी में जब्त गांजे का वजन कराया गया।

संयुक्त छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने किया। इस अभियान में सुगौली इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, एसएसबी आदापुर बेल्दरवा मठ पोस्ट के एएसआई विजय कुमार, पीएसआई सुमित कुमार प्रसाद और रामेश्वर राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

स्कूल बस व वैन के साथ एम्बुलेंस पर भी नजर जरूरी-

आयल व गैस टैंकरों में नशीली बस्तुओं की तस्करी तो हो ही रही थी। अब स्कूल बस में गांजा मिलने की खबर ने लोगों का चौंका दिया है। जानकारों का माना है कि स्कूल बसों, वैन के साथ मेडिकल एम्बुलेंस पर भी पुलिस के पैनी नजर रहनी चाहिए।

फोटो:
एसएसबी और रामगढ़वा पुलिस द्वारा स्कूल बस से जब्त किए गए गांजा के बंडल। photo- deshVani

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts