spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया के खगनी मध्य विद्यालय में आगलगी, एक दर्जन बेंच-डेस्क जले।

तुरकौलिया के खगनी मध्य विद्यालय में आगलगी, एक दर्जन बेंच-डेस्क जले।

-

देशवाणी। आशा कुमारी 

मोतिहारी।

तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत बिजुलपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय, खगनी में सोमवार की शाम करीब 4 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में विद्यालय के बरामदे में रखे करीब एक दर्जन बेंच-डेस्क जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को विद्यालय सुबह सामान्य रूप से खुला था और लगभग साढ़े बारह बजे छुट्टी होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक घर जा चुके थे। इसी बीच शाम करीब 4 बजे विद्यालय परिसर से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि बरामदे में रखे बेंच-डेस्क में आग लगी हुई है और तेजी से फैल रही है।ग्रामीणों ने तुरंत मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कुछ बेंच-डेस्क को सुरक्षित भी निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बरामदे में लगे बिजली के तार भी जल गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना स्कूल के संचालन के समय होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और बच्चों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण सिंह ने बताया कि आगलगी में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने स्कूलों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts