Homeबिहारमोतिहारीनगर आयुक्त ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कहा गुणवत्ता से...

नगर आयुक्त ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कहा गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, समय पर काम पूरा करने का अल्टीमेटम

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर क्षेत्र को जलजमाव से मुक्ति दिलाने और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से रेस नजर आ रहा है। गुरुवार को नगर आयुक्त आशिष कुमार ने स्वयं मोर्चे पर उतरकर शहर में चल रही विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मठिया नाला और जमला नाला सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ नगर निगम के अभियंतागण, सिटी मैनेजर, सफाई निरीक्षक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने हर एक कार्यस्थल पर जाकर निर्माण की प्रगति, तकनीकी विनिर्देशों और सुरक्षा मानकों की बारीकी से समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त ने अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन एवं तय तकनीकी मानकों के अनुरूप ही संपादित होने चाहिए। यदि कहीं भी मानक की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मानसून और जल निकासी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने जल निकासी व्यवस्था और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि मोतिहारी के नगरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें और उन्हें जलजमाव जैसी समस्याओं से न जूझना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कार्यस्थलों पर नियमित निगरानी रखने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts